सिलौंडी में संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत सिलौड़ी मंडल की कार्यशाला में रामचंद्र तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, रमेश शुक्ला चुनाव प्रभारी, एवं जितेन्द्र अरोरा मंडल प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय, मंडल महामंत्री मनीष बागरी, सरपंच कैलाशचंद्र जैन, जिला मीडिया अमित राय, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक अनिल पांडे, मंडल उपाध्यक्ष मोती हल्दकार, विजय राय की उपस्तिथि मे हुआ । जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। विधायक धीरेंद्र बहादुरसिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता से जुड़कर उनकी समस्या का समाधान करते हुए पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का कार्य करते रहने जिम्मे दिया। और किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत मुझे जानकारी दे और हमेशा जनता और कार्यकर्ता की सहायता को तैयार हूं।
इस दौरान सोनल मिश्रा, सोनू गौतम, अरविंद तिवारी, अन्नू पाल, गणेश राय, प्रवीण बर्मन, संतोष विश्वकर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



