मध्य प्रदेश

अनुसूचित जनजाति छात्रवास में विधायक ने छात्रओं को गर्म कपड़े वितरित किये

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । अनुसूचित जनजाति सीनियर कन्या छात्रावास ढीमरखेड़ा में क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने ठंड से बचने के लिए छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किये। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कन्या छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया ।
इस अवसर पर जिला मंत्री विजय दुबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, संदीप सोनी, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, प्रदीप चौरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button