5 डॉक्टरों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में मिनी पीजीआई सैफई में पदस्थ 5 चिकित्सकों की मौत हो गई है और एक डॉक्टर घायल है. ये सभी किसी शादी समारोह से लौट रहे थे. सूचना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंच चुके हैं शवों को कार से निकाला गया है। ये सभी लखनऊ से लौट रहे थे, तभी तड़के करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गए. इन सभी की पहचान हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही यूनिवर्सिटी का स्टाफ पहुंच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी डॉक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. मंगलवार रात सभी कार से सैफई के लिए लौट रहे थे. कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सभी सड़क हादसे का शिकार हो गए. मौके पर ही 5 डॉक्टरों की मौत हो गई. ये सभी डॉक्टर्स पीजी कर रहे थे. एक डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन डॉक्टरों की मौत हुई है, उनमें डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नरदेव की पहचान हुई है. ये सभी पीजी कर रहे थे. कुछ अन्य के घायल होने की भी सूचना है. ये हादसा तिर्वा कोतवाली इलाके में हुआ।



