मां! मेरा क्या कसूर… ठंड में सड़क किनारे मिली नवजात
रायपुर कर्चुलियान के पहड़िया की घटना,
सुबह रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण
रीवा । एमपी के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव में मंगलवार सुबह नवजात बच्ची लावारिस हालत में सडक़ किनारे पड़ी मिली। नवजात को निर्दयी मां सड़क किनारे छोड़ कर चली गई, नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह ठंड से कंपकंपा रही थी। नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब नींद खुली तो नवजात के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। सडक़ किनारे नवजात बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में रायपुर कर्चुलियान थाने के डायल 100 के एएसआई रामबहोर तिवारी, पायलटप पुष्पेन्द्र मिश्रा, नीरज दुबे मौके पर पहुंचे और नवजात को रायपुर कर्चुलियान अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद उसे बच्चा वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। उसे लावारिस हालत में छोडने वाली महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।



