जन कल्याण श्रीराम कथा सहित श्री हनुमत महायज्ञ का होगा आयोजन

दिव्य दरबार में पर्चे की भविष्यवाणी, महाराज राजेंद्र कृष्ण शास्त्री जी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की ग्राम पंचायत मझौली लुहारी में जन कल्याण एवं श्रद्धालुओ के बीच धर्म ध्वज फहराने को लेकर ग्राम पंचायत लुहारी में होने जा रहे श्रीराम कथा सहित श्रीहनुमत महायज्ञ का भव्य आयोजन 25 दिसंबर 2024 बुधवार से किया जा रहा है। जिसका समापन 30 दिसंबर को कन्या भोजन भंडारा प्रसाद वितरण कर किया जाएगा। इस कार्यक्रम आयोजित में ग्राम पंचायत लुहारी के समस्त धर्मचारी, धर्म प्रेमियों के साथ श्रीराम कथा अमृत पान पाने हेतु क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमियों से उपस्थित होने हेतु आवाहन किया गया है। इस धर्म आचरण एवं सनातन को समझने का सबसे अच्छा उपाय है। कथा श्रवण एवं यज्ञ अनुष्ठान, समाज सभाओ, मे सनातन सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, मर्यादा और प्राणियों में श्रेष्ठ मनुष्य के जीवन सिद्धांत को समझने का एक अच्छा माध्यम होगा।जिससे हमारे द्वारा विश्वव, धरा, समाज का कल्याण हो, कुछ ऐसी ही इच्छाओं के साथ श्री सिद्धेश्वर दिव्य कृपा धाम शिष्य मंडल लुहारी लडोई मझौली द्वारा श्रीराम कथा एवं श्री हनुमत महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें अमृत कथा श्रीराम कथा का सोपान कथा वाचक परम पूज्य राजेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से होना है। साथ ही प्रतिदिन शास्त्री जी के द्वारा दिव्या दरबार का आयोजन किया जाना है। आयोजकों ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालु इस पावन पुनीत कार्य में अपनी उपस्थिति देकर अपने जीवन को धर्म धन्य योग बनाने का आग्रह किया है।

