मध्य प्रदेशहेल्थ

पुलिस स्टाफ को ध्यान योग कराया और तनाव मुक्ति के बताए फायदे

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं हार्टफूलनेस काना शांति बनम हैदराबाद द्वारा विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर विकासखंड समंवयक दीपचंद मालवीय स्वास्थ्य विभाग से पंकज शर्मा द्वारा थाना गैरतगंज में थाना प्रभारी जीपी, लोहिया के नेतृत्व में उपस्थित स्टाफ जितेंद्र सिंह, उदय जाट, राजवीर परिहार, सुनील पठारिया आदि स्टाफ को ध्यान दिवस के अवसर पर 15 मिनट का ध्यान कराया गया। योग ध्यान से होने वाले फायदे निरोगी शरीर मानसिक रूप से स्वस्थ मन शांत रहने के आदि लाभ बताएं। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ द्वारा योग ध्यान की सराहना की एवं सभी के द्वारा प्रतिदिन योग ध्यान को दिनचर्या मे लाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया सभी का जन अभियान परिषद द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button