मध्य प्रदेश

नेगाईं में जनकल्याण शिविर में 124 आवेदन आए

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत नेगाईं में आयोजित जनकल्याण शिविर में 124 आवेदन आए। सरपंच रुग्गो बाई, उपसरपंच बलराम बागरी, पूर्व सरपंच गणेश साहू, सचिव राजभान दुबे, सहसचिव भालचंद्र दुबे के महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को जन हितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार दिनेश आसाठी ने शिविर में आकर हितग्राही से चर्चा की और व्यवस्था पर निरीक्षण किया। बाल विकास की परियोजना अधिकारी आरती यादव, जनशिक्षक संतोष बर्मन, शिविर प्रभारी सुधीर विद, सुशील साहू, विजय राय सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button