धार्मिकमध्य प्रदेश

28 दिसंबर को होगा विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन सहित विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होगे शामिल करेंगे जय श्री राम का शंखनाद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जिले में विहिप बजरंग दल एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कर रहा है गीता जयंती के पावन अवसर पर विहिप बजरंग दल ने आगामी 28 दिसंबर को शौर्य संचलन सहित विशाल त्रिशूल दीक्षा समारोह का आयोजन किया है गौरतलब हो कि विहिप बजरंग दल एक ऐसा नाम है जिसे विश्व का समाज भली भांति पहचानता है समाज में कोई भी कार्यक्रम हो चाहे सामाजिक हो सांस्कृतिक हो धार्मिक हो सभी आयोजनों में विहिप बजरंग दल की अहम भूमिका होती है विहिप ने इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया है साथ ही देश समाज का आवाहन किया है इस पूरे मामले को लेकर जिले में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में त्रिशूल दीक्षा समारोह को लेकर रूप रेखा बनाई गई साथ ही पूरे कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई जिला मंत्री राहुल दुबे ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर को समूचे जिले का एक विशालतम कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है ये कार्यक्रम गीता जयंती के अवसर पर त्रिशूल दीक्षा समारोह जिले में पहली बार किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में जिले से कार्यकर्ता एकत्रित होगे साथ ही संपूर्ण हिंदू समाज को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है कार्यक्रम में सर्व प्रथम नगर के मुख्य मार्गो में शौर्य संचलन यात्रा संपन्न होगी इसके बाद बस स्टैंड में बने ऑडिटोरियम में त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा

Related Articles

Back to top button