क्राइम

26 वर्षीय युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

जिला में लगातार पुलिस प्रशासन की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र गोसलपुर के राजेश ढाबा के सामने पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी में बताया गया कि आरोपी 26 वर्षीय प्रदीप तिवारी को संदिग्ध परिस्थिति में खुले मैदान के पास घूमते हुए देखा गया। पुलिस को उसके पास से संदिग्ध पदार्थ भी बरामद किए गए है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम प्रदीप तिवारी बताया, जिसके बाद उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में कुछ पाउच और टेप में लिपटे संदिग्ध पदार्थ पाए गए। प्राथमिक जांच में यह पदार्थ गांजा जैसा प्रतीत हुआ, जिसे बाद में जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया। और NDPS एक्ट की धाराओं 8/20 के तहत मामला दर्ज किया। इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, और इस मामले में आगे की जांच के लिए संदिग्ध पदार्थ को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रंजीत सिंह व आरक्षक रिषी रोहित, आरक्षक रविंद्र सिंह, आरक्षक राहुल पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
जबलपुर पुलिस की यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई सख्त पहल का हिस्सा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने में देंवे।

Related Articles

Back to top button