25 दिसंबर को पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी के 100 वीं जयंती सुशासन दिवस रुप में मनाया जाएगा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने मृगांचल एक्स्प्रेस के संवाददाता को बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आह्वान व जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी के निर्देशानुसार एवं बड़वारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह व मंडल प्रभारी सुरेश राय के मार्गदर्शन में पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के 100 वी जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने मंडल में निवासरत समस्त भाजपा पदाधिकारी गण शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक व सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह है कि अपने अपने बूथ पर पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर कविता का वाचन आदि करके कार्यक्रम संपन्न करें। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में दोपहर 1 बजे मरीजों को शाल, कम्बल वितरण किया जाएगा । 1,30 बजे घुघरी रोड में प्रधानमंत्री सड़क पर पद यात्रा कर सुशान यात्रा संपन्न होगी एवं शाम 6 बजे झंडा चौंक में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का समापन होगा।



