सिहोरा को हराकर पुणे ने जीता संतोष ट्रॉफी का उद्घाटन मैच

उमरियापान के अँधेलीबाग खेल मैदान में शुरू हुई लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने रेड रिबिन काटकर स्पर्धा का किया उदघाटन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । खेल विकास समिति उमरियापान के तत्वावधान में स्व. मुरारीलाल चौरसिया की स्मृति में लैदर बॉल संतोष क्रिकेट ट्रॉफी का अँधेलीबाग स्टेडियम में बुधवार से मैच का शुभारंभ हुआ । शुभारंभ अवसर पर सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, विजय दुबे, सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, संतोष दुबे, राजेश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जितेन्द्र अरोरा, गोविन्द प्रताप सिंह, अश्वनी शुक्ला ने रेड रिबिन काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा का उद्घाटन किया। बुधवार को संतोष टांफी का पहला मैच पुणे महाराष्ट्र और सिहोरा के बीच खेला गया। पुणे महाराष्ट्र टीम के खिलाड़ियों ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 188 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिहोरा टीम के खिलाडियों ने 146 रन ही बना सकीं। प्रतियोगिता में पुणे के खिलाड़ी इनाम (छोटू ) मैन ऑफ द मैच रहे। पुणे के खिलाड़ी इनाम को सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, कालू चौरसिया ने पुरुष्कृत किया।
इस दौरान सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, बसंत चौरसिया, राजा चौरसिया, गोविन्द सिंह, प्रदीप चौरसिया, शैंकी चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, सतीश गौतम, संतोष दुबे, जयप्रकाश चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, कमलेश चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, प्रमोद असाटी, मदन चौरसिया, खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया, कमलेश चौरसिया, ओमप्रकाश पटेल, सुशील पटेल, प्रशांत चौरसिया, नन्दू नामदेव, लकी चौरसिया, शैवाल अरोरा, मिकी चौरसिया, संदीप चौरसिया (भाटू), प्रिंस अरोरा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।



