मध्य प्रदेश

बारिश से सुल्तानगंज सड़क पर मची कीचड़, वाहन चालक हो रहे परेशान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज सुल्तानगंज मार्ग का निर्माण 125 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है ।
ठेकेदार के लोगों द्वारा सड़क निर्माण में लापरवाही की जाकर डाली गई मिट्टी को सही तरीके से नहीं दबाया गया है। जिसके कारण बारिश होने से सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रही है और आवागमन कर रहे वाहन चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से निकलने वाले दो एवं चार पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं । जिससे कई बाइक चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं और कई लोगों की बाइक के मडगार्ड टूट गए हैं। ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।
सड़क पर मची कीचड़ से परेशानी का शिकार हुए लोगों ने कलेक्टर अरविंद दुबे से मांग है कि ठेकेदार को निर्देश देकर व्यवस्था में सुधार करवाया जाए ताकि इस सड़क से आवागमन करने वाले 50 से अधिक गांव के लोगों को राहत मिल सके ।

Related Articles

Back to top button