नए साल का स्वागत पूरे उत्साह, उमंग, और जोश के साथ किया. चाहे मंदिरों की भक्ति हो, या आतिश बाजी, हर पल ने इस नए साल को यादगार बना दिया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र भर में नए साल 2025 का स्वागत धूमधाम से किया गया सभी ने इस मौके पर उत्साह और उमंग का शानदार प्रदर्शन किया। इस खूबसूरत शहर में नए साल के स्वागत के लिए जहां पार्टी और आतिशबाजी का माहौल था, वहीं मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
नए साल की सुबह लोगों ने कोलू घाट मंदिर पर पहुंचकर पूजा पाठ और विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर पिकनिक में गुजारी, कई लोग बीना नदी के मडिया डेम पर भी गए और वॉटरफॉल पर भी जाकर पिकनिक मनाई इसके अलावा क्षेत्रीय जलाशय कीरतपुर, तुलसीपार, सेमरी जलाशय पर भी पिकनिक मनाने के लिए लोग पहुंचे।
नव वर्ष स्वागत सिर्फ मंदिरों तक सीमित नहीं रहा।।शहर के बस स्टैंड, शिवालय मंदिर, होटल, कैफे, आदि में विशेष आयोजन किए गए, जहां युवा और परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया लोकप्रिय स्थलों पर भी लोगों ने नए साल का आनंद लिया।



