बाबा साहब की मूर्ति तोड़ने वाले को पुलिस ने धर दबोचा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा/दमोह. पटेरा थानांतर्गत कोटा ग्राम में 19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात में कोटा में लगभग एक महीने पूर्व स्थापित की गई डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असमाजिक तत्व द्वारा मूर्ति का हाथ तोड़ दिया गया था. जिसके तुरन्त बाद ही पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने और आरोपी को शीघ्र पकड़ने की बात की गई थी. वहीं इस घटना के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अनुयायी इस घटना से आहत हुए थे और कोटा से लेकर दमोह तक में जुलूस विरोध प्रदर्शन किया था. घटना की रिपोर्ट रामप्रताप अहिरवार कोटा द्वारा पटेरा थाना में कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एसडीओपी हटा राकेश मरकाम के मार्गदर्शन में पटेरा थाना में अपराध क्रमांक 305/24 धारा196, 298, 324 (4), 351 (2) बीएनएस में डॉग स्कॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट पीएसटीएन डाटा सीडीआर घटना स्थल निरीक्षण संदेहियों के कथन और ग्रामवासियों के बयानों के आधार पर आरोपी बेडिलाल पिता पुतई कुर्मी उम्र 45 साल निवासी कोटा को गिरफ्तार किया गया. जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया. लगातार मशक्कत के बाद पुलिस टीम पटेरा पुलिस ने लगभग 19 दिन बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है. जिसमे पटेरा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर, उपनिरीक्षक सियाराम सिंह, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, प्रधान आरक्षक अजित दुबे, आरक्षक रामकृष्ण पटेल, आरक्षक राघवेंद्र सिंह और साइबर टीम सौरभ टंडन, राकेश अठया की मुख्य भूमिका रही।



