खेल
अध्यक्ष कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बिछिया और पचपेढी के बीच हुआ मुकाबला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | 15 जनवरी से चल रहे पकरिया में अध्यक्ष कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिछिया और पचपेढी के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। जिसमें बिछिया ने 15 ओवर में 124/ 9 बनाएं उल्लेखनीय हैं कि पचपेढी ने 11 ओवर में ही मैच को जीत की ओर अग्रसर करते हुए जीत हासिल की । जिसमें मैन ऑफ द मैच शुभांशु रंजन मिश्रा रहे जिन्होंने 24 बॉल पर 42 रन बनाएं और गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संतोष दुबे, अनंतराम गर्ग, आकाश दुबे, पीयूष मिश्रा उपस्थित रहे ।



