मध्य प्रदेश

नगर की सड़कों पर घूम रहे मानसिक विक्षिप्त, अचानक कर देते हैं हमला

सिलवानी । नगर में दिनों दिन मानसिक विक्षिप्तों की संख्या बढ़ रही है, जो लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। यह अचानक लोगों पर चिल्लाने लगते हैं या फिर मारने दौड़ते हैं। इसके बाद भी जिमेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही इनके परिजनों की तलाश कर उनके सुपुर्द करने कोई प्रयास कर रहे हैं। नगर के बजरंग चौराहा, गांधी चौराहा महावीर कालोनी नया बस स्टैंड सागर रोड पर मानसिक विक्षिप्त घूमते रहते हैं और अचानक लोगों को गाली देने लगते हैं। एक मानसिक विक्षिप्त तेज-तेज चिल्लाता है और इसे देखकर कई बार वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। तेज आवाज सुनकर महिलाएं डरकर भागने लगती हैं। कई बार यह हाथ में पत्थर या अन्य वस्तुएं लेकर घूमते हैं। इसके अलावा करीब अधे दर्जन से ज्यादा मानसिक विक्षिप्त सड़कों पर नजर आते हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में भी इनका डेरा रहता है, इन्हें परिजनों तक पहुंचाने या फिर इलाज को भेजने के लिए प्रशासन कोई प्रयास नहीं किए जाते हैं।  यदि इनको इलाज के लिए भेजा जाए या फिर परिजनों के सुपुर्द किया जाए, तो यह स्वस्थ हो सकते हैं।
*जहां जगह मिल जाती है, ये लोग वहां सो जाते हैं*
रात के समय इन्हें जहां जगह मिल जाती है, ये लोग वहां सो जाते हैं। ऐसे में प्रशासन को इनके परिजनों का पता कर उनके सुपुर्द करने की कार्रवाई करना चाहिए। या फिर इनका उचित इलाज कराने का प्रयास करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button