मध्य प्रदेश

दो माह में सेकंडों लोगों को कुत्तों ने काटा, नगर एवं क्षेत्र में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या, बेखबर जिम्मेदार

सुबह शाम देखते ही लोगों को काटने दोड़ पड़ते है कुत्ते, लोगों ने मॉर्निंग वॉक पर जाना छौड़ा
सिविल अस्पताल में उपचार के लिए रोजाना आ रहे दो से तीन पीड़ित, झाड़ फूंक का भी ले रहे सहारा

सिलवानी। इन दिनों नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। नगर की मुख्य मार्गो से लेकर गली मौहल्लों में आवारा कुत्तों का झुंड पैदल चल रहे राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कुत्तों के काटने से पीड़ित लोग न केवल सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जा रहे हैं बल्कि झाड़ फूंक करवाने में लगे हुए हैं। कुत्तों के डर से लोगों को घर से बाहर निकलने पर भी डर लगने लगा है। हालत यह है कि लोग अपने बच्चों को मोहल्लों में घरों के बाहर भी नहीं खेलने दे रहे हैं। लोगों को डर है कि न जाने कब कुत्ते उनके बच्चों पर हमला कर दें। नागरिकों ने नगर परिषद से अपील की है कि नगर से जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों को पकड़कर नगर से बाहर किया जाए ताकि लोगों को बिना किसी डर के बाहर निकलना हो सके।
आवारा मवेशियों का पकड़ने चलना चाहिए अभियान नागरिकों ने बताया कि नगर परिषद को आवारा मवेशियों और कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाना चाहिए, और इन लोगों को पकड़कर नगर से बाहर छौड़कर आना चाहिए। लेकिन अभी तक ऐसा अभियान नगर में देखने को नहीं मिल पा रहा है। नागरिकों ने बताया कि कुत्ते झुंड में रहते हैं, सुबह शाम जो लोग मॉर्निग वॉक पर जाते हैं, वह या तो डंडे साथ लेकर जाते हैं, या फिर घरों में ही व्यायाम करके शारीरिक फिटनेस बना रहे हैं। लंबे समय से इस प्रकार का अभियान नहीं चला है।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक का कहना है कि एक विशेष टीम टीम बनाकर कुत्तों को पकड़वाएंगे। आवारा कुत्तों के बढ़ने की शिकायतें मौखिक रुप से आई हैं, हम नप कर्मचारियों की टीम बनाकर इन्हें पकड़ वाकर सुरक्षित स्थानों पर छु़ड़वाएंगे ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button