खेल
ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

सिलवानी । नगर परिषद सिलवानी एवं सिलवानी सोशल सोसायटी के तत्वाधान में ओपन सिंगल्स एवं डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक द्वारा किया गया विशेष अतिथि विभोर नायक पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, धर्मेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे इस प्रतियोगिता में ग्वालियर इंदौर भोपाल जबलपुर होशंगाबाद विदिशा छिंदवाड़ा और रायसेन जिले की टीमें भाग लेंग पहला मैच राशिद और अली सिलवानी ने असद और वैभव की गैरतगंज की टीम को हराया । इस अवसर पर दीनानाथ श्रीवास्तव, मदन रघुवंशी, राकेश राय, गोलू महाराज, निकलेश राय, राशिद पेंटर, शशांक जैन, मनीष मालवीय, मोहम्मद अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तारिक द्वारा किया गया।



