कृषिक्राइममध्य प्रदेश

खेत मे खडी फसल को पानी देते समय करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । खेत मे विधुत मोटर से पानी की सिचाई कर रहे एक युवक की करंट लगने से दर्दनांक मौत का समाचार मिला है।
पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की पूर्वान्हान पुलिस थाना गौरझामर के अन्तर्गत समीपस्थ ग्राम जैतपूर निवासी रवि पिता जमुना प्रसाद पटेल उम्र 25 साल खेत में पानी देते समय पानी की विधुत मोटर में निकले नंगे तार से करंट लगने के दौरान उसकी दर्दनांक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया व शव को पोस्टमार्टम हेतु देवरी भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button