होली पर्व को लेकर उमरियापान थाना प्रागंण में शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। आगामी होली का त्यौहार शांति पूर्वक मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में उमरियापान थाना प्रांगण में नायब तहसीलदार अजय मिश्रा, थाना प्रभारी दिनेश तिवारी एवं सरपंच अटल ब्यौहार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्यजनों ने अपने अपने सुझाव दिए। नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए डीजे साउंड धीमा चलाएं तथा अश्लीन गाना न बजाएं जिससे छात्र छात्राओं को पढाई में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि बिजली तारों के समीप होलिका दहन ना करें सभी लोग आपस में मिलकर शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाए, असामाजिक तत्व और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की पेनी नजर रहेगी । बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गांव गांव में बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगाए जाने एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई । थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग लगातार पूरे क्षेत्र में करेंगी । पर्व के दौरान क्षेत्र की किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे समय पर पहुंचकर कार्यवाही की जा सके । थाना प्रभारी ने उपस्थित गणमान्य जनों के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व पर लोग अधिकतर शराब पीकर वाहन चलाते हैं जिस कारण से दुर्घटनाएं घट रही है। आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व पर लोग शराब पीकर वाहन ना चलाएं ताकि दुर्घटना ना हो। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ भी कारवाही करेगी जो शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं । बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिव कुमार चौरसिया, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, जितेन्द्र अरोरा, बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, संदीप सोनी, सुखदेव चौरसिया, वंश रूप चौरसिया, ललित गौतम, स्वतंत्र चौरसिया, जगन्नाथ माझी, पारस पटेल, प्रकाश असाटी,जगमोहन चौरसिया, बड्डा गुप्ता, शिवम गौतम, सत्तू सोनी, अजूबा भाईजान, जगमोहन मिश्रा, सुशील मिश्रा,अभिलाषा तिवारी, पत्रकार सतीश चौरसिया, अज्जू सोनी, राकेश यादव, के के चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहाl



