मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का नवीन भवन निर्माण हो :जनपद अध्यक्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 73 पंचायतें शामिल हैं,उसमें होने वाले पंचायत स्तरीय कार्यक्रम, संयुक्त बैठकों एवं ग्रामीण शिविरों के आयोजन के समय तथा बरसात में होने वाली असुविधा के चलते नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने बताया कि जनपद पंचायत भवन के अत्यंत जर्जर अवस्था में होने से उत्पन्न असुविधा का उल्लेख किया है । जनपद कार्यालय अब शिक्षा विभाग के भवन से संचालित हो रहा है नवीन जनपद पंचायत भवन की फाइल का प्राकलन तैयार होकर पूर्व कलेक्टर कटनी के द्वारा भोपाल भेज गई थी । जो कि संचालक / आयुक्त पंचायत राज संचानालय भोपाल कार्यालय में है। सुनीता दुबे ने बताया कि शिक्षा विभाग का यह कार्यालय है इस भवन में कार्यालयों की कमी के चलते भवन के शौचालयों को तोड़कर अधिकारियों को बैठने हेतु स्थान बनाया गया है । विगत माह सामान्य प्रशासन कि बैठक जनपद सदस्यों में रोष व्यक्त होने से टेंट में संचालित हुईं थी।
ज्ञातव्य हो कि पूर्व में जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने तत्कालीन कलेक्टर को जनपद पंचायत भवन का नवीन निर्माण के संबंध में अनेकों बार पात्राचार किया । जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर को जनपद पंचायत भवन का नवीन निर्माण के लिए बार बार पहल की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
अब यह देखना होगा कि जिला कलेक्टर जनपद पंचायत के नवीन भवन के निर्माण को राज्य शासन से स्वीकृति प्रदान करने के लिए क्या संचित करवाई आगामी दिनों में करते हैं ।
जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता दुबे का कहना हैं कि जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का भवन जर्जर अवस्था में है, और जनपद कार्यालय अब शिक्षा विभाग के भवन से संचालित हो रहा है। पुनः जिला कलेक्टर महोदय को पत्र भेजा गया है ताकि जल्दी स्वीकृति मिल सके।

Related Articles

Back to top button