राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व : रवि कुमार कुशवाहा की स्मृति में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता संपन्न

आर के मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा किया गया आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। शहीदों के ग्राम सिहोरा एवं खुड़ावल के तत्वाधान में राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. रवि कुमार कुशवाहा की स्मृति में दिनांक 23 मार्च को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शहीद स्मारक खुड़ावल में किया गया । इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, महिला वर्ग के लिए 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया था । इस प्रतियोगिता में 40 धावकों ने सहभागिता के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में वीरेंद्र कुमार ने प्रथम, आदित्य राज साकेत ने द्वितीय एवं पुष्पेन्द्र प्रसाद ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में खुशी रघुवंशी प्रथम, रिचा सिंह द्वितीय एवं हेमलता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शहीद अश्विनी कुमार, शहीद रामेश्वर पटेल एवं स्वर्गीय रवि कुमार कुशवाहा के परिजनों का शाल श्रीफल से स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों के द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थिति मुख्य अतिथि ग्राम खुड़ावल सरपंच गजेंद्र खंपरिया, विशिष्ट अतिथि ग्राम सगोड़ी सरपंच दीपक साहू, ग्राम गुरजी सरपंच सुमित राय एवं रवि दीप सिंह बैस अधिवक्ता सिहोरा उपस्थित रहे। क्लब के द्वारा प्रतियोगियों को नगद पुरस्कार राशि, मेडल एवं सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। क्लब के सदस्य एस. सी. मंसूरी, आलोक ब्यौहार, अशोक राय, रमाकांत यादव, राम लखन तिवारी, नितिन खरे, राजकुमार वर्मन, जगदेव पटेल, राजेश विश्वकर्मा, अनिल ब्यौहार, नकुल पटेल, राम मणि कुशवाहा, के एल राय, खड़ग पटेल, अनंत राम कुशवाहा, रामदीन राय, सूरज कुशवाहा, लक्ष्मण पटेल, दीपक कुशवाहा, प्रदीप पटेल, नारायण चक्रवर्ती, साहिल अन्य सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।



