मध्य प्रदेशराजनीति
नवगठित कार्यकारिणी का किया स्वागत

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । भाजपा देवनगर मंडल में मंडल अध्यक्ष वीरसिंह लोधी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत रोरी का तिलक कर एवं माला पहनाकर तथा गमछा उढाकर किया ।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे मंडल महामंत्री रचना राजेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री ऋषिराज किरार, मंडल उपाध्यक्ष खूबसिह कुशवाहा, मनोज पटेल, जयप्रकाश पटेरिया, संतोष गुर्जर, कोषाध्यक्ष रविंद्र याग्निक, मंत्री गायत्री राकेश पटेल, उमाशंकर पाटकर, मलखान सिंह आदिवासी, नर्मदा सेन, कार्यालय मंत्री रंजीत धाकड़, मीडिया प्रभारी नितिन धाकड़ एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी लोगों से आग्रह किया।



