क्राइम

पुल की सेटिंग खोलते समय लोहे का एंगिल सिर पर गिरने से एक की मौत

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बिना सेफ्टी किट के पुल की सेटिंग खोलना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया सेंटिंग हटते ही उसमें लगा हुआ लोहे का एंगल मजदूर के सिर पर गिरा जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में मस्त मातम पसरा हुआ है। परिजन मृतक के शव को लेकर थाने पहुंचे जहां थाना प्रभारी कि समझाएं इस पर की मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव रवाना हो गए।
आपको बता दें कि
रायसेन जिले के थाना बेगमगंज अंतर्गत ग्राम महगवां में नदी के पुल का निर्माण चल रहा है। जिसकी सेटिंग निकालने के दौरान लौहे की एंगिल वीरेंद्र पिता रघुवीर लोधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम महगवां के सिर पर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर ले जाया गया। जहा ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम करीब बजे परिजन शव को लेकर थाना बेगमगंज पहुंचे जहा पर कार्यवाही करने की मांग की गई । थाना प्रभारी राजीव उईके द्वारा समझाइश दी गई कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिससे संतुष्ट होकर परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए ग्राम महगवां के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दें कि 10 फीट से ज्यादा ऊंचाई के किसी भी भवन को बनाने के लिए नियम है कि उसे सब टिकट हेलमेट वगैरा लगाकर कार्य करना चाहिए। जबकि नदी का पुल तो काफी ऊंचा होता है जहां सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी व्यक्ति सुरक्षा कट नहीं पहने हुए था ना ही हेलमेट लगाए हुआ था यदि मृतक हेलमेट लगाए हुए होता तो शायद सिर शहर की सुरक्षा हो जाती और यह घटना नहीं घटती ।
इसलिए जो भी मजदूर ऊंचे भवन या पुल का निर्माण में काम कर रहे हैं उन्हें सुरक्षा के पहनकर ही कार्य करना चाहिए। सावधानी हटी दुर्घटना घटी।
संदीप पावर एसआई बेगमगंज ने बताया कि महगवां गांव के नदी का पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, छत की सेटिंग खोलते समय लोहे के एंगल गिरने से मजदूर की मौत हुई है घायल अवस्था में मजदूर को बेगमगंज अस्पताल लाया गया था डॉक्टर ने सागर रेफर कर दिया था लेकिन सागर में उसकी मौत हो गई है सागर में मर्ग कायम हुआ है, परिजनों के बयान के बाद दोषी व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button