पोषण पखवाडे के तहत की जा रही अनेक गतिविधियॉ

सिलवानी। एकीकृत बाल विकास परियोजना सिलवानी अंतर्गत आँगनवाडी केन्द्र कोलुआ में जिला कार्याक्रम अधिकारी दीपक संकत एवं परियोजना अधिकारी आविदा वी द्वारा आंगनवाडी केन्द्र कोलुआ में पोषण पखवाडा के आयोजन में शामिल हुये एवं पोषण पखवाडे की निर्धारित गतिविधियों व पोषण ट्रैकर में माडयूल को लोक प्रिय बनाने एवं सीमेम (समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन माडयूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन एवं चिन्हित कुपोषण बच्चो एवं पोषण प्रबंधन साप्ताहिक फोलोअप आदि पर उपस्थित महिलाओं से चर्चा की गई। आंगनवाडी केन्द्र कोलुआ में महिलाओं, किषोरियों व बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली हेतु उचित पोषण आहार लेने हेतु समझाईष दी गई। एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती धात्री एवं बच्चों की माताओं को जीवन के स्वर्णिम 1000 दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, व बच्चों का वजन व ऊचॉई/लम्बाई ली गई, माता पिता को बच्चों के वजन और लम्बाई/ऊॅचाई के संबंध में जानकारी दी गई एवं उनके पोषण स्तर के बारे में बताया गया। उपस्थित महिलाओं और किषोरियों को पोषण शपथ दिलाई गई। एवं मिलेट्स (मोटे अनाजों) के बारे में चर्चा की गई। पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा उपलब्ध होने के कारण मिलेट्स (मोटे अनाजों) को स्थानीय भोजन में शामिल करने से संबंधित व्यवहार में बदलाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु आंगनवाडी केन्द्रो पर मिलेट्स मोटे अनाजों एवं स्थानीय फल /सब्जियों का उपयोग कर व्यंजन प्रतियोगितायों का आयोजन किया जा रहा है। आंगनवाडी केन्द्रो पर गर्भवती महिलाऐं व धात्री महिला एवं किषोरी बालिका एव अन्य व्यक्ति उपस्थित रहें।



