मध्य प्रदेश

आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में सामाजिक संगठनों ने दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। कश्मीर के पहलगाम के बायसरन में मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर 26 लोगों उनकी निर्मम हत्या कर दी।
आतंकवादीयों की इस कायराना हरकत से नाराज गैरतगंज श्री हिन्दू उत्सव समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सनातन सेना के नेतृत्व में श्रीराम जानकी बड़े मंदिर से बड़ी संख्या मे लोग इकट्ठा हुये ओर आतंकवादियों पर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुये पैदल रैली के रुप मे अनुविभगीय कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार दिलीप द्विवेदी को ज्ञापन दिया।

Related Articles

Back to top button