मध्य प्रदेश

पहलगाम आतंकी मृतकों को को कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए मृतकों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करणसिंह चौहान की उपस्थिति में मिशन चौक कटनी में कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कहा यह हमला मानवता के ऊपर एक करारा प्रहार है, जिसने देश को झकझोर दिया है। हमारे दिलों में असहनीय पीड़ा है। हम इस दुखद घड़ी में कांग्रेस शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं।
हम पूरी मजबूती के साथ आतंक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व महामंत्री कैश अहमद लिपपू भाई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आफताब अहमद, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, पूर्व मंडी सदस्य शिवकुमार यादव, पूर्व पार्षद संजय गोरा, देवीदिन गुप्ता, पेस इमाम साहब नगीना मस्जिद, अब्दुल रहीम, कललू विश्वकर्मा, अजय गोटिया, नरेंद्र राय, अजय जैसवानी, अजमेर भाई, मेहफूज भाई, अकील सिद्दीकी, अरशद भाई, अहमद कुरेशी विवेक बिरहा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button