मध्य प्रदेश

सिलौंडी की बेटी का राज्य स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी निवासी सुरेंद्र सेन और रुकमणी सेन की बेटी परी सेन कक्षा 10 वीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौंडी से क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में राज्य स्तर तक पहुंचकर 2024 में विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है। कटनी जिला शिक्षा अधिकारी के कर कमल से पुरस्कार प्राप्त किया।
सिलौंडी की बेटी ने गांव का नाम रोशन कर दिया है ।
सिलौड़ी क्षेत्र में खुशी की लहर है । जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जनपद पंचायत सदस्य माधुरी रवि अवस्थी, सरपंच पंचों बर्मन, उपसरपंच राहुल राय, मनमोहन राय, प्रहलाद सेन, पुनीत सेन, प्राचार्य विशाल वरकडे,जनशिक्षक संतोष बर्मन, सचिव शालिग्राम तिवारी, धीरज जैन ने बेटी को शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Related Articles

Back to top button