इक्यावन नदी में श्रमदान कर 2 जल संरचनाओं का निर्माण किया

सिलवानी। जन अभियान परिषद विकासखण्ड सिलवानी की नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जयपुरा खैरी द्वारा प्रस्फुटन ग्राम पडरिया कला में इक्यावन नदी में श्रमदान कर 2 जल संरचनाओं (पत्थर बंधान) का निर्माण किया गय।
सर्वप्रथम ग्राम में ग्रामवासियों की चौपाल लगाकर जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में बताया गया। जल स्त्रोतों की उपयोगिता एवं महत्व पर जानकारी दी। उपस्थित ग्रामवासियों को जल संवर्धन एवं संरक्षण की शपथ दिलाई। इक्यावन नदी जिसका उदगम गैरतगंज तहसील के ग्राम जुझारपुर के समीप जंगल से हुआ है। जन अभियान परिषद सिलवानी द्वारा आज श्रमदान कर संरचनाओ का निर्माण किया गया। इन संरचनाओ के माध्यम से जल का संरक्षण होगा। इस कार्य में नवांकुर संस्था जयपुरा खैरी के अध्यक्ष तुलाराम धाकड़, परामर्शदाता परमानंद लोधी बीएसडब्ल्यू, ब्लाक समन्वयक वीरेन्द्र यादव, छोटेलाल धाकड़, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



