जिला मुद्दा हैं जारी, जनप्रतिनिधि के घरों में बज रहे शंख घंटा थाली

प्रदेश कार्य समिति सदस्य के घर बाहर हुआ प्रदर्शन,
समिति ने दोहराया जिला बनने तक रहेगा जारी आंदोलन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा को जिला बनाने की लगातार मांग कर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने मंगलवार को अपना चौथा प्रदर्शन भी जारी रखा। इस दौरान आंदोलन समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर के निवास बस स्टैंड सिहोरा स्थित घर के बाहर घंटो तक शंख घंटा बजाकर सिहोरा जिला की मांग होती रही। वहीं इस मामले में उनकी चुप्पी पर कड़ा प्रहार किया ।समिति ने प्रश्न उठाया कि सिहोरा से राजनैतिक और आर्थिक पहचान प्राप्त करने के बाद भी सिहोरा जिला मुद्दे पर वे मौन क्यों है ?
विधायक के नेतृत्व में प्रयास जारी
प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर ने कहा कि सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में सिहोरा को जिला बनाने की प्रक्रिया हेतु संपूर्ण सिहोरा भाजपा प्रयासरत है।हमारा प्रयास है कि सिहोरा जिला का प्रस्ताव जबलपुर कलेक्टर से पुनर्गठन आयोग एवं सरकार को भेजा जाए।
वहीं बीते मंगलवार को विधायक कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक संतोष बड़कड़े ने आश्वासन दिया था कि मैं इस विषय को लेकर मुख्य मंत्री के नाम एक पत्र लिखेंगे लेकिन वह भी प्रक्रिया ठंडी पड़ गई।
संतुष्ट नहीं हुए प्रदर्शनकारी –
प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर द्वारा दिए गए आश्वासन से समिति के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए ।उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से लगातार डेढ़ वर्षो से इस तरह के आश्वासन भाजपा के पदाधिकारियोँ और विधायक द्वारा दिए जा रहे है परंतु आज दिनांक तक कोई भी आश्वासन पूर्ण नहीं किया गया। इसलिए वे अपने प्रदर्शन पर कायम है।समिति ने कहा कि 6 जून को सिहोरा में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
प्रदर्शन के दौरान समिति के नागेंद्र कुररिया, अनिल जैन, विकास दुबे, संतोष पांडे, रामजी शुक्ला, प्रदीप दुबे, रामजी शुक्ला, संजय पाठक, संतोष तिवारी, कुक्कू गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास, रामनरेश चौबे, निसार अहमद, मोहन सोंधिया, शरद सेठ, नत्थू पटेल सहित अन्य सिहोरा वासी मौजूद रहे।



