मध्य प्रदेश
बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो की मौके पर मौत
रायसेन । मोटरसाइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
मोटरसाइकिल सवार दोनों की मोके पर ही हुई मौत।
अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से हुआ फरार।
स्थानीय राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी एक्सीडेंट की सूचना।
मृतकों के पास से मिले आधारकार्ड के अनुसार दोनों ग्राम मुड़ियाखेड़ा के निवासी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
टक्कर इतनी तेज थी की मृतकों के जूते चप्पल भी टूट गए।
जिला मुख्यालय के ग्राम सदालतपुर के घाट की शाम की घटना बताई जा रही है।



