दिव्यांगों के रोजगार पर उठी मांग, दिव्यांग का जीवन जीना हुआ दूभर, प्रशासन से मांगा रोजगार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले के दिव्यांग साथियों की माग रोजगार देने किया पत्राचार। दिव्यांगों को रोजगार एवं उचित शिक्षा हेतु स्थानीय व्यवस्था प्रदान करने की उठी मांग। दिव्यांग दल के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि मैंने जिला कलेक्टर के नाम विगत
दिवस 7/6/2025 को पत्र के माध्यम से सभी ब्लाइंड एवं दिव्यांग के हित को लेकर इस समय रोजगार को लेकर काफी चिंतित और परेशान हो रहे हैं। अत: जिस प्रकार से मध्यप्रदेश सरकार बड़े बड़े रोजगारों के अवसर को लेकर कार्य कर रही हैं। वहीं हम दिव्यांगगणों को भी इस योजना के अंतर्गत रोजगार व शिक्षा भी प्रदान करने की मांग पत्राचार के माध्यम से की जा रहीं हैं। कुछ दिनों पहले बहोरीबंद ब्लॉक अंतर्गत बचैया निवासी संत कुमार नुनिया दिव्यांग जिला उपाध्यक्ष ने कटनी जिला कलेक्टर के नाम पत्र लिखकर स्थानीय दिव्यागो के रोजगार को मांग की है। वहीं बहोरीबंद, कटनी, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, रीठी, विजराहोगढ़ क्षेत्रों में जितने भी पढ़ें लिखें एवं होशियार दिव्यांग साथी गण हैं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
मुझे आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि मेरे द्वारा दिए गए पत्र को लेकर आप हम सभी के हित में निर्णय और रोजगार उपलब्ध कराएंगे।



