मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत भिलाड़िया के सरपंच प्रतिनिधि का निधन

रिपोर्टर : सैयद मसूद अली पटेल
रायसेन। ज़िले की जनपद पंचायत ग़ैरतगंज की ग्राम पंचायत भिलाड़िया की सरपंच ममता बाई आदिवासी के पति अबधनाराण उर्फ़ लालू पटेल आदिवासी का निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की रात 3 बजे उज्जैन जाते समय कार का टायर फटने से पलट गई जिससे गम्भीर घायल होने से भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान निधन हो गया । जिनका अंतिम संस्कार उनके निवास सूरबर्रु में दोपहर 2 बजे होगा।



