विहिप बजरंग दल के नेतृत्व में शनिवार को होगा हिंदू महा सम्मेलन

स्थापना दिवस के अवसर पर बाइक रैली सहित मंचीय कार्यक्रम का होगा आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल वो संगठन है जो देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में काम करता है ये एक सामाजिक संगठन है जिसका एक ही लक्ष्य है समाज को संगठित रखना। आपको ज्ञात हो कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी को 1964 में हुई थी स्थापना दिवस के इसी तारतम्य में शनिवार को वृहद हिन्दू सम्मेलन महासभा का आयोजन ऑडिटोरियम हाल बस स्टैंड कटनी में आयोजित होगा। आयोजन में मंच के कार्यक्रम सहित विशाल वाहन रैली का भी आयोजन किया जाना है ये संपूर्ण कार्यक्रम संत चरण बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री प्रदीप गुप्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे उनका मार्गदर्शन समस्त हिंदू समाज को प्रेरणादायी होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष की भूमिका में कुशल प्रकाश मिश्र, मुख्य अतिथि डॉक्टर पारस जैन, विशिष्ट अतिथि रामफल सोनी, कार्यक्रम प्रभारी ऊषा पांडे सहित जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी का मार्गदर्शन में बारी बारी सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। जिला मंत्री राहुल दुबे ने मृगांचल एक्सप्रेस को बताया कि शनिवार को जो आयोजन विहिप बजरंग दल आयोजित करेगा ये ऐतिहासिक होगा ये पूरा आयोजन स्थापना दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में बारी बारी स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है साथ ही उन्होंने वैचारिक संगठन समस्त हिंदू संगठन एवं समस्त हिंदू समाज को इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आवाहन किया है कार्यक्रम निर्धारित समय प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।



