सिलवानी के छः चयनित विद्यालयों में आयोजित हुआ बाल मेला

पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए आयोजित की गईं विविध गतिविधियाँ, पालकों ने भी लिया भाग
सिलवानी। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार को सिलवानी विकास खंड के छः चयनित विद्यालयों Ecec अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड केयर के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में यह बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चुनहेटिया
एकीकृत हाई स्कूल किरतपुर शासकीय कन्या माध्यमिक शाला बम्होरी कस्बा एकीकृत हाई स्कूल सिंहपुरी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल साइ खेड़ा सहित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में एक दिवसीय बाल मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से उन विद्यालयों में किया गया जहाँ पूर्व प्राथमिक कक्षाएँ (नर्सरी, केजी-1, केजी-2) संचालित की जा रही हैं।
बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति आकर्षित करना, उनकी उपस्थिति बढ़ाना तथा उन्हें सीखने की रोचक गतिविधियों से जोड़ना रहा। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर पालकों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। वे न केवल उपस्थित रहे, बल्कि कई गतिविधियों में बच्चों के साथ सहभागिता करते हुए नजर आए। आयोजन के माध्यम से स्कूल और पालकों के बीच समन्वय को भी प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन की योजना बनाई गई थी, जिसे पालकों एवं स्थानीय समुदाय ने भी सराहा।



