कटनी शहर की कानून व्यवस्था बेपटरी, दो लोगों की गई जान ! बेलगाम हुई यातायात व्यवस्था

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नगर निगम के पूर्व इंजीनियर गुलबीर सिंह एवं सफाई कर्मचारी अशोक भैया लाल की शहर के अंदर भारी वाहन की चपेट में मृत्यु हो गई। कटनी शहर की बेलगाम यातायात व्यवस्था का व्याख्यान करती है ।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश जैन व जिला शहर एवं ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है । मिथलेश जैन के सराफा बाजार स्थित कार्यालय पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कटनी शहर वर्तमान पर घटित दुर्घटनाओं एवं अन्य विषयों पर गंभीर चर्चा की है।
कटनी शहर में चरमराई गई है यातायात व्यवस्था, दीपावली त्यौहार में यातायात पुलिस अपना त्यौहार मना रही है यातायात पुलिस की लापरवाही से नो एंट्री में शहर के अंदर भारी वाहन प्रवेश करने से दो व्यक्तियों की दुर्घटना मृत्यु हुई है। पुलिस अधीक्षक से जिम्मेवार यातायात पुलिस पर कार्यवाही की अपेक्षा है।
कटनी शहर से जा रहे हवाला 3 करोड रुपए सिवनी में पकड़े गए एसडीओपी टीआई सहित 9 पुलिस अधिकारियों पर FIR हुई । सूत्र बताते हैं कि सिवनी हवाला कांड में कटनी के कुछ पुलिस विभाग के पदाधिकारी के व्यापारिक संलिप्तता के कारण उन्हें जिले से तत्काल स्थानांतरित कर दिया गया जबकि ऐसे लोगों के ऊपर भी कार्यवाही होना चाहिए।
शहर में रात्रि कालीन पुलिस गस्त नहीं होने से चोरियां बढ़ रही है मोटरसाइकिल चोरी का यह आलम है कि कटनी विधायक के घर के सामने खड़ी पीएसओ निजी सुरक्षा अधिकारी की एक्टिवा गत रात्रि 10 बजे चोर ले गए ? और पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगालते रह गई और अभी तक कुछ नहीं कर पाई।
दीपावली त्यौहार के समय बाजारों में भीड़ है महिलाओं की चैन स्नेचिंग का खतरा है पूरे बाजार में सामाजिक तत्वों घूमते देखा जा रहा है कटनी पुलिस को तत्काल सर्च अभियान पुलिस को चलाया जाना चाहिए।



