धार्मिक
सीताराम कीर्तन की 26वीं वर्षगांठ पर होगा भव्य आयोजन साधु-संत और भजन मंडलियां होंगी शामिल

सिलवानी। तहसील मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम साईखेड़ा में स्थित सीताराम मंदिर परिसर में इस वर्ष अखंड सीताराम कीर्तन के 26 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। पिछले 25 वर्षों से निरंतर चल रहे इस कीर्तन की परंपरा अब एक बड़े धार्मिक उत्सव का रूप ले चुकी है।
आयोजन समिति के अनुसार, दिन शनिवार को इस अवसर पर आसपास के गांवों से साधु-संतों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा देर रात तक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही मंदिर परिसर में विशेष पूजन-अर्चन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन भी होगा।
ग्रामीणों ने बताया कि सीताराम मंदिर साईखेड़ा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष कीर्तन की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है।



