सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्रामों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार राशि से किया गया सम्मानित
सिलवानी। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान की मंशा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार नवयुवा खेल महोत्सव का आयोजन सिलवानी मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में किया गया।
महोत्सव के तहत ग्राम सियरमऊ, पिपरिया कला, तिनघरा, देवकनी सहित अनेक ग्रामों में बच्चों और युवाओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में रस्साकसी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसी पारंपरिक खेलों ने सभी का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, मंडल उपाध्यक्ष अजमेर यादव, महामंत्री सर्वेश खरे, मदन राय, विक्रम शाह, जनपद सदस्य बंसीलाल, विनोद शाह, संतोष शाह, सरपंच मनोहर रजक, राघवेंद्र राजपूत एवं महेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को मंडल अध्यक्ष श्याम साहू द्वारा प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से जोड़ना है। इस अवसर पर ग्रामीण जनों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।



