धार्मिकमध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक भव्य वाहन रैली निकाली गई

सिलवानी। 6 दिसंबर शोर्य दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर के विश्वकर्मा गार्डन से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बजरंग चौराहा पर जाकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी महेश नामदेव ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य दिवस ऊर्जा, जागरूकता और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।
इस अवसर पर विश्व हिंदू धर्म प्रचार प्रमुख भंवर सिंह चौहान, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत गुर्जर, विहिप जिला मंत्री बलवंत सिंह ठाकुर, महेश नामदेव, श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष नारायण यादव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू, राजेंद्र सोनी, राघवेंद्र रावत, राहुल नामदेव, प्रदीप कुशवाह, हीरा कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, अमर रजक, अमित रजक, लकी कुलकर्णी, हरदयाल मेहरा, राजकुमार मेहरा सहित वाहन में
रैली अनेक कार्यकर्ता सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button