मध्य प्रदेश

बेगमगंज में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ संपन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भव्य संयुक्त हिंदू सम्मेलन आज भव्यता के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में पूरे प्रांत में 20 दिसंबर से 20 जनवरी के मध्य भव्य एवं दिव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन मंडल एवं बस्ती स्तर पर किया जा रहा है ।
इसी तारत्नभ में आज 20 जनवरी 2026 को बेगमगंज नगर का विशाल भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ।
हिंदू सम्मेलन को व्यापक स्तर पर करने को लेकर 15 दिनों से बैठकों का दौर जारी था। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने अपने साथियों के साथ बस्ती में घूम कर दुकान बंद कर कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन करते नजर आए। सभी बस्तियों में भारत माता की आरती के साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के साथ द्वारा घर-घर जाकर आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र देकर सभी समाज बंधुओ को आमंत्रित किया गया था।
हिंदू सम्मेलन की तैयारी में सभी कार्यकर्ता 15 दिनों से लगे हुए थे । इस विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर पूरे नगर में अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
हिंदू परिवारों द्वारा पूर्व संध्या पर अपने घरों के सामने दीपक जलाए गए तथा आज प्रातः काल में हिंदू परिवारों के अपने-अपने घरों के सामने रंगोली बनाने में माता बहनों में उत्साह रहा। सम्मेलन में प्रत्येक परिवार से सैंकड़ो माताएं – बहने तथा बच्चियां कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा इतनी भव्य थी कि लोग देखते ही रह गए। वही सरस्वती शिशु मंदिर, नवांकुर स्कूल, शासकीय सीएम राइज स्कूल सहित अन्य स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं जोश खरगोश के साथ शामिल हुई । यात्रा के साथ विभिन्न अखाड़े भी काफी संख्या में चल रहे थे। वहीं कुछ बहिने मां दुर्गा तथा झांसी की रानी के स्वरूप में घोड़े पर सवार होकर हाथ में तलवार लिए हुए चल रही थी ।
हिंदू सम्मेलन में गोपूजन , गणेश पूजन का भी आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा हिंदू समाज की सभी समस्याओं का केवल और केवल एक ही निराकरण है, उलझे उलझे प्रश्नों का है उत्तर केवल एक हिंदू हम सब एक हो जाएं ।
हिंदू समाज की एकता क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डालते हुए कहाकि हिंदू समाज की एकता के कारण ही रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण साकार हो सका है। हमारे पूर्वज एक होकर रहते थे , उनमें भेदभाव नहीं था। इसलिए हमारा देश विश्व गुरु था ।आज फिर से समाज को इस तरफ मोड़ने की आवश्यकता है।
उन्होंने समाज में व्यप्त कुरीतियों को दूर करने एवं भेदभाव- छुआछूत को समाप्त करने का आव्हान करते हुए हिंदू -हिंदू भाई -भाई का शंखनाद किया।
कार्यक्रम में संत श्रीओमप्रकाश जी केरवाना धाम आश्रम चंद्रपुर द्वारा अपने उद्बोधन में समाज को एक होने का संदेश देते हुए जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई का जयकारा लगाते हुए सभी से संकल्प दोहराया कि आज से छुआछूत – भेदभाव समाप्त ।
आर्य समाज से दीप्ति दीदी द्वारा अपने संबोधन में समाज को एक होकर, समाज की बुराइयों पर विजय प्राप्त करने के लिए आव्हान किया ।
कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की संगीतमय भव्य आरती की गई । आरती में लोगों का उत्साह चरम पर था। हिंदू सम्मेलन में लगभग सैकड़ों लोगों ने भंडारे में भाग लिया। जिन्होंने एकसाथ बैठकर भोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा समस्त सहयोगीजन एवं शासन- प्रशासन का सभी हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम में सहयोग किए जाने पर उनका आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button