क्राइम

पुलिस ने सतर्कता से बचाई युवती की जान

आत्महत्या करने जा रही हूं, वीडियो बनाकर डाल दिया सोशल मीडिया पर
साइबर क्राइम के मामले में देवनगर पुलिस ने पहले भी कई बार न सिर्फ लोगों की जान बचाई है बल्कि उनकी राशि डूबने से भी बचाई
देवनगर । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर पूरे जिले में साइबर क्राइम से लोगों को बचाने को लेकर पुलिस ने मुहिम चला रखी है।
इसी के चलते देवनगर पुलिस टीआई हरिओम अस्थाया टीम ने साइबर क्राइम से बचाते हुए एक महिला की जान बचाई है। राज्य सायबर सेल, इंदौर जोन को इंस्टाग्राम पर एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का वीडियो अपलोड किए जाने का अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट मिलते ही तत्काल जानकारी एकत्र कर थाना प्रभारी, देवनगर को अवगत कराया गया तथा महिला की पहचान एवं लोकेशन उपलब्ध कराई गई। साइबर सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना देवनगर से पुलिस टीम को महिला की लोकेशन पर रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर पुलिस टीम ने युवती से बातचीत की तथा इंस्टाग्राम पर किए गए आत्महत्या संबंधी पोस्ट के बारे में पूछताछ की। युवती ने बताया कि उसने पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाया।
युवती को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के साथ लाया गया, उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा काउंसलिंग कर युवती को माता-पिता को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य में एसडीओपी नीलम गुप्ता, थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया, एएसआई सतीश जलवान, हेड कांस्टेबल सचिन, लेडी कांस्टेबल सोनिका, एएसआई सुरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बचाया जा सका।

Related Articles

Back to top button