मध्य प्रदेश

ललित चौरसिया का बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर चयन

सिलवानी । सिलवानी ब्लॉक के कस्बा बम्होरी निवासी योगेश चौरसिया के सुपुत्र ललित चौरसिया का मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर चयन हुआ है।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन द्वारा आयोजित परीक्षा में ललित चौरसिया ने प्री, मेन परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद साक्षात्कार में भी सफल होने पर संस्थान द्वारा उनका मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर चयन किया गया है।
ललित चौरसिया ने हाईस्कूल परीक्षा कस्बा बम्होरी के बीसीएसई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा भोपाल के मॉडल सेकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण की है। बैंक परीक्षा की तैयारियों के साथ आर्यावर्त महाविद्यालय बम्होरी से ही गणित संकाय में स्नातक डिग्री की परीक्षा उत्तीर्ण की है। और तीन साल इंदौर में रहकर लाइब्रेरी और ऑनलाइन के माध्यम से बैंक परीक्षा की तैयारियां की ।
ललित चौरसिया ने बताया कि तीन साल लगातार घंटों पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की है। और प्रथम प्रयास में प्री क्वालीफाई, द्वितीय प्रयास में प्री और मेन क्वालीफाई कर पाए थे। इसके बाद हिम्मत नहीं हारी और तीसरे प्रयास में प्री और मेन क्वालीफाई के बाद साक्षात्कार में भी चयन होने पर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर चयन हुआ है।
ललित चौरसिया के पिता बम्होरी में कृषि कार्य करते है। उनका छोटा भाई इस वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में सम्मिलित हुआ वही एक बहन भी अध्यनरत है।
उनकी इस सफलता का श्रेय उन्होंने माता पिता और गुरु को देते हुए बताया कि उनका लक्ष्य मध्यप्रदेश में ही बैंक क्षेत्र में कार्य करना था। जो पूर्ण हुआ है।

Related Articles

Back to top button