पिपलिया में क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, रिछाबर टीम बनी विजेता
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । ग्राम पिपलिया कलां में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला नरसिंहपुर जिले की रिछावर टीम एवं मनकापुर टीम के मध्य खेला गया, जिसमें रिछाबर टीम ने फाइनल मुकाबले पर कब्जा किया, खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 31001 रुपए शैलेंद्र सिंह रघुवंशी सरपंच प्रतिनिधि पिपरिया कला, महेश रघुवंशी जनपद सदस्य पिपलिया कलां द्वारा दिया गया तथा द्वितीय पुरस्कार 15001 रुपए जगदीश लोधी सरपंच प्रतिनिधि रमखिरिया एवं अमित शर्मा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश रघुवंशी जनपद सदस्य पिपलिया कलां, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी सरपंच प्रतिनिधि पिपलिया कलां, जगदीश लोधी सरपंच प्रतिनिधि रमखिरिया देवीसिंह लोधी, ऋतुराज गोस्वामी की उपस्थिति रही । बहीं मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।



