
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शनिवार 21 मार्च 2026
शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
☄️ दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।
*शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है । *शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की àएक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है ।
*शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए। *शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है ।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 सिद्धार्थी विक्रम : 1969 शर्वरी
🌐 रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083,
✡️ शक संवत 1948 (पराभव संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2082 पिङ्गल
☸️ काली सम्वत् 5127
🕉️ संवत्सर (बृहस्पति) पराभव
☣️ आयन – उत्तरायण
☂️ ऋतु – सौर बसंत ऋतु
☀️ मास – चैत्र मास
🌒 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – शनिवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 11:56 PM तक उपरांत चतुर्थी
✏️ तिथि स्वामी – तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर जी है ।तृतीया: किसी भी पक्ष की तीसरी तारीख को तृतीया तिथि या तीज कहते है।
💫 नक्षत्र- नक्षत्र अश्विनी 12:37 AM तक उपरांत भरणी
🪐 नक्षत्र स्वामी – अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। जिसे देवता अश्विनी कुमार (देवताओं के चिकित्सक) को माना जाता है। अश्विनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है।
⚜️ योग : इन्द्र योग 07:00 PM तक, उसके बाद वैधृति योग
⚡ प्रथम करण : तैतिल 01:15 PM तक
✨ द्वितीय करण : गर 11:56 PM तक, बाद वणिज
🔥 गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6: 53 से 8:19 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सुबह – 9:44 से 11:09 तक।राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः – प्रातः 06:11:00
🌅 सूर्यास्तः – सायं 06:09:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:49 ए एम से 05:37 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:13 ए एम से 06:24 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:04 दोपहर से 12:53 शाम तक
🔯 विजय मुहूर्त : 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:32 पी एम से 06:55 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 06:33 पी एम से 07:44 पी एम
💧 अमृत काल : 05:58 पी एम से 07:27 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:04 दोपहर, मार्च 22 से 12:52 ए एम, मार्च 22
❄️ रवि योग : 12:37 ए एम, मार्च 22 से 06:23 ए एम, मार्च 22
🚓 यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मत्स्य जयन्ती/ गौरी पूजा/ गणगौर/ स्वायम्भुव मन्वादि/ गण्ड मूल/ रवि योग/ विडाल योग/ पृथ्वी दिवस/विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, नौरोज़, विश्व वानिकी दिवस, विश्व कठपुतली दिवस, अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस, विश्व वन दिवस, नवरोज़ का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जन्म दिवस, बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी जन्म दिवस, बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री मुजीबुर रहमान जयन्ती, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो जन्म दिवस, राष्ट्रीय शिष्टाचार दिवस, विश्व कविता दिवस, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित’ मेजर मोहित शर्मा स्मृति दिवस, अभिनेत्री रानी मुखर्जी जन्म दिवस
✍🏼 *तिथि विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है। 🏘️ *_Vastu tips* 🏚️
वास्तु शास्त्र में किचन का संबंध अग्नि तत्व से माना जाता है। वहीं, जूते चप्पल पृथ्वी तत्व और भारी ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। जब जूते पहनकर किचन में प्रवेश किया जाता है, तो अग्नि और पृथ्वी तत्व के बीच संतुलन बिगड़ सकता है। माना जाता है कि इससे जीवन में बाधाएं, तनाव या संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
*आर्थिक-पारिवारिक समस्याओं की आशंका किचन घर का ऐसा स्थान है जो पूरे परिवार की समृद्धि से जुड़ा होता है। इस स्थान की पवित्रता का ध्यान नहीं रखा जाता तो घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद और मानसिक तनाव भी बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए रसोई घर की स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी माना जाता है। ❇️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️ नारियल पानी: नारियल पानी को नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है। इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। खासकर जब शरीर में पानी की कमी हो या ज्यादा पसीना निकल रहा हो, तब नारियल पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह हल्का होता है, आसानी से पच जाता है और पेट को ठंडक देता है। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। नारियल पानी में कैलोरी कम होती है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने वालों और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। गन्ने का जूस: गन्ने का जूस भी गर्मियों में बेहद लोकप्रिय है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। अगर आपको थकान महसूस हो रही है या कमजोरी लग रही है, तो गन्ने का जूस एक इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके अलावा, यह लिवर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और पीलिया जैसी समस्याओं में भी इसे लाभकारी बताया जाता है। गन्ने के जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज या वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। गन्ने का जूस अक्सर खुले में तैयार किया जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। वहीं नारियल पानी आमतौर पर सीधे फल से निकाला जाता है, जिससे यह ज्यादा हाइजीनिक होता है। 🫒 आरोग्य संजीवनी 🍋🟩
पाचन में सुधार: इलायची एक पाचक के रूप में कार्य करती है, जिससे पेट फूलना, गैस और अपच कम करने में मदद मिलती है। यह पाचक एंजाइमों को उत्तेजित करती है और भोजन के पाचन को बढ़ाती है, जिससे सोने से पहले सेवन करने पर यह एसिड रिफ्लक्स, मतली और पेट की तकलीफ के लिए एक बेहतरीन उपाय बन जाती है।
*बेहतर नींद: इलायची तंत्रिका तंत्र पर शांत प्रभाव डालती है, जिससे तनाव कम होता है और नींद बेहतर आती है। सोने से पहले इलायची की चाय पीने से अनिद्रा और बेचैन नींद से राहत मिल सकती है।
*बॉडी होती है डिटॉक्सिफाई: इलायची में शक्तिशाली डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो सोते समय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। *हार्ट बनता है हेल्दी: हरी इलायची का नियमित सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाने में बहुत कारगर है। यह प्राकृतिक यौगिकों के माध्यम से ब्लड वेसेल्स को आराम देकर और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते है।
*ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: इलायची, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में मददगार है। सोने से पहले इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ता नहीं है। 🌷 गुरु भक्ति योग 🌹
एक बार एक घोड़ा पूरे दिन मेहनत करने के बाद आराम करने के लिए अपने अस्तबल में आया। उसी समय एक बिल्ली उससे मिलने आई। घोड़े ने बिल्ली से कहा –*
“कल मैं कम काम करूंगा। बहुत थकान लग रही है, इसलिए कल थोड़ा ज्यादा आराम करूंगा।”* फिर बिल्ली गाय के पास गई और बोली –*
“घोड़ा तो यहाँ बिल्कुल रहना नहीं चाहता, क्योंकि उसका मालिक उससे बहुत काम करवाता है। इसलिए घोड़ा कहीं और जाना चाहता है।”* फिर गाय की मुलाकात एक बकरी से हुई। गाय ने बकरी से कहा –*
“घोड़ा तो यहाँ से जाना चाहता है। उसका मालिक उसे बहुत मारता-पीटता है। पूरे दिन उससे बहुत काम करवाता है और ठीक से खाने भी नहीं देता।”* शाम को बकरी से मिलने एक खरगोश आया। बकरी ने खरगोश से कहा –*
“घोड़ा यहाँ से जाना चाहता है। उसका मालिक बहुत निर्दयी है। वह उसे सिर्फ मारता-पीटता है, पूरे दिन सबका काम उसी से करवाता है और ठीक से खाना भी नहीं देता। वह शायद कल ही यहाँ से चला जाएगा।”* शाम को मालिक का एक नौकर फार्म पर आया। खरगोश ने उसे कहा –*
“घोड़ा यहाँ रहना ही नहीं चाहता। उसने कोई दूसरा फार्म ढूंढ लिया है। वहाँ का मालिक बहुत अच्छा है। न मारता है, न ज्यादा काम करवाता है, और न ही भूखा रखता है। इसलिए घोड़ा कल यहाँ से चला जाएगा।”* यह सुनकर नौकर मालिक के पास गया और बोला –*
“घोड़ा तो विद्रोह कर चुका है। वह कल यहाँ के सारे जानवरों को लेकर किसी दूसरे फार्म में चला जाएगा।”* यह सुनकर मालिक बहुत गुस्सा हो गया और उसी रात ज़हर का इंजेक्शन देकर घोड़े को मार डाला। घोड़ा क्यों मारा गया?
*न तो उसने ऐसी कोई बात कही थी, न उसने विद्रोह किया था, और न ही उसने ऐसा कुछ सोचा था। घोड़े ने तो सिर्फ एक बड़ी गलती कर दी थी — उसने अपने मन की बात किसी और से कह दी थी। *ज़िंदगी में उस घोड़े की तरह हमसे भी यह गलती हो जाती है कि हम अपने मन की बात दूसरों से कह देते हैं। एक बात याद रखना, दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनमें इतनी समझ नहीं होती कि वे तुम्हारी बात सही तरीके से समझ सकें।
*दुनिया में बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो तुम्हारे सामने तुम्हारे शुभचिंतक बनने का दिखावा करेंगे, लेकिन तुम्हारी पीठ पीछे तुम्हारे दुख को मज़ाक बना देंगे। *कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो तुम्हारे दुख का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करेंगे, जिसका नुकसान आखिरकार तुम्हें ही सहना पड़ेगा।
*इसलिए तुम किसी की आदत नहीं बदल सकते और न ही किसी की बुरी नीयत को बदल सकते हो। *इसलिए सबसे अच्छा यही है कि अपनी और अपने परिवार की बातें हर किसी को बताने के बजाय अपने तक ही सीमित रखो।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ तृतीया तिथि केवल बुधवार की हो तो अशुभ मानी जाती है। अन्यथा इस तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्यों में लिया जा सकता है। आज तृतीया तिथि को माता गौरी की पूजा करके व्यक्ति अपनी मनोवाँछित कामनाओं की पूर्ति कर सकता है। आज तृतीया तिथि में एक स्त्री माता गौरी की पूजा करके अचल सुहाग की कामना करे तो उसका पति सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। आज तृतीया तिथि को भगवान कुबेर जी की विशिष्ट पूजा करनी चाहिये। देवताओं के कोषाध्यक्ष की पूजा आज तृतीया तिथि को करके मनुष्य अतुलनीय धन प्राप्त कर सकता है।।



