मध्य प्रदेश
दो वर्षो से शोपीस बनी पानी की टंकी, बरकौटीकलां मे पेयजल संकट से जनता परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले के देवरी विकास खंड अंतर्गत समीपस्थ ग्राम पंचायत बरकौटी कलां इन दिनो भीषण पेयजल संकट से जूझ रही है। ग्राम वासियो ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है की शासन के व्दारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना से ग्राम मे दो वर्ष पहले पाइप लाइन सडको को खोदकर डाली गई थी तथा टोरिया के पास अस्पताल परिसर मे बडी पानी की टंकी का निर्माण जलजीवन मिशन के व्दारा किया गया था टंकी मे पानी की आपूर्ति हेतु गुरु चौपडा के पास बोर कराये गये थे तथा टंकी तक पानी सप्लाई हेतु वोर से कुछ दूरी तक पाइप लाइन भी डाली गई थी, आधी अधूरी पाइप लाइन डाले जाने से दो वर्षो से पानी की सप्लाई नही होने से बरकौटीकलां मे पानी का संकट बना हुआ है यहां बनी उक्त पानी की टंकी विगत दो वर्षो से शोपीस बनी हुई है अधिकारी तत्काल ध्यान दे।



