मध्य प्रदेश

हर्रई-तेजगढ़ क्षेत्र में बिजली संकट: खराब केबल से वोल्टेज उतार-चढ़ाव, उपभोक्ता परेशान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़/दमोह। विद्युत वितरण केंद्र हर्रई अंतर्गत तेजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बीजाडोगरी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यहां 100 एचडी ट्रांसफार्मर की केबल खराब होने के कारण क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति और वोल्टेज उतार-चढ़ाव की गंभीर समस्या बनी हुई है।
स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली कभी अचानक तेज हो जाती है तो कभी बेहद कम, जिससे मोबाइल, पंखे, टीवी सहित अन्य घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।वोल्टेज उतार-चढ़ाव से बढ़ा नुकसान
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण कई घरों में महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो चुके हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई उपभोक्ताओं का आरोप है कि समस्या की जानकारी विभाग को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में जेई शिवदयाल अहिरवार ने बताया कि फिलहाल सुधार कार्य के लिए केबल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही केबल की व्यवस्था कर सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।सुधार की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब केबल को शीघ्र बदला जाए और बिजली सप्लाई को सुचारु किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और भविष्य में नुकसान से बचाव हो सके।

Related Articles

Back to top button