क्राइम

मां की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा, दमोह । थाना तेन्दूखेड़ा में मां की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 5 अप्रैल 2026 को मृतिका हल्कीबाई पति स्व. हरिराम यादव उम्र 65 वर्ष निवासी सेहरी का शव जली अवस्था में घर में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गयी, तो पाया गया कि मृतिका के पुत्र संतोष यादव ने गांजा व शराब पीने को रुपये न देने पर से अपनी मां के हाथ पैर रस्सी से बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव में आग लगा दिया. थाना तेन्दूखेड़ा में मृतिका के पुत्र संतोष यादव के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी की तलाश की गयी, जिसे 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया व एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा द्वारा टीम गठित कर आरोपी संतोष यादव निवासी ग्राम सेहरी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरीक्षक रावेन्द्र बागरी, सउनि संजय सिंह, सउनि गजराज सिंह, प्र.आर. बृजेश तिवारी, प्र.आर. रविचन्द्र सेन, प्र.आर. महेश सिंह, आर. नीरज नामदेव, आर. विशाल बैन, आर. शैलेन्द्र बघेल, आर. राममिलन घोषी, आर. रणधीर दांगी, आर. कुंवर सिंह, आर. गोपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button