धार्मिकमध्य प्रदेश

गौ सम्मान अभियान के तहत गौ भक्तों ने तहसीलदार के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुख्य मंत्री एवं राज्यपाल के नाम दिया प्रार्थना पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान ।   जैसा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जो कि सदैव ही गौ प्रतिपालक और जीव दया का वैश्विक केंद्र रहा है गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत जिले के स्लीमनाबाद में गौ सेवकों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार स्लीमनाबाद को ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन के दौरान सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे गौ भक्तों ने ज्ञापन सौंपते हुए गौ के प्रति अनेक मांगे देश के राष्ट्रपति देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से रखी।  स्लीमनाबाद में ज्ञापन सौंप रहे गौ भक्तों ने बताया कि गौ संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को संविधान के अनुच्छेद 48 में आवश्यक संशोधन करे।

*गाय घोषित हो राष्ट्रमाता*

गौ सेवकों ने बताया कि ये ज्ञापन राष्ट व्यापी ज्ञापन है पूरे देश में एक समय में ये ज्ञापन तहसील क्षेत्र जिला में अधिकारियों को दिए गए है उन्होंने बताया कि हमारे ज्ञापन सौंपने का एक मात्र ध्येय है कि राज्य सरकार द्वारा विशेष संकल्प पारित कर प्रस्ताव भेजा जाए कि गौ वंश को राष्ट माता या राष्ट आराध्या के रूप में आधिकारिक संवैधानिक मान्यता प्रदान की जाए गौ वंश की तस्करी एवं गौ वध पर संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध पंजीबद्ध हो प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदी शाला एवं जिला स्तर पर आदर्श वृहद गौ शाला का निर्माण हो राजमार्ग पर गौ वंश के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो ताकि दुर्घटना ग्रस्त गौ वंशों को तत्काल उपचार मिल सके एकीकृत चारा एवं गोचर भूमि को सुरक्षित किया जा सके। 

*चार चरणों में होगी कार्य योजना संपन्न*

आपको बता दें कि विगत दिवस सोमवार को पहला चरण ज्ञापन सौंप कर गौ सेवकों ने पूर्ण किया अपनी मांग को बुलंद करने के लिए आगामी समय में द्वितीय चरण मई से जुलाई तक संबंध एवं सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा के बाद 27 जुलाई 2026 को पुनः जिला कलेक्टर कार्यालय में पूरे देश भर में प्रार्थना पत्र दिए जायेंगे तृतीय चरण में अगस्त से अक्टूबर तक पुनः संवाद परिणाम की प्रतिक्षा होगी फिर 27 अक्टूबर को मुख्य सचिव के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा इसके बाद अंतिम चरण नवंबर 2026 से जनवरी 2027 तक चलेगा संक्रात्मक परिणाम आने पर व्यापक स्तर पर देश भर में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित होगे।

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।


Related Articles

Back to top button