मध्य प्रदेश

जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा

रायसेन । रायसेन जिले में 1 मई से मकान सूचीकरण तथा आवास गणना का कार्य शुरू हो गया है।भारत सरकार के जनगणना निदेशालय के निदेशक आईएएस कार्तिकेय गोयल आज कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के साथ रायसेन जिले के ग्राम मुक्तापुर पहुंचे और यहां मकान सूचीकरण तथा आवास गणना कार्य का जायजा लिया। निदेशक कार्तिकेय गोयल द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर जनगणना कार्य के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही ग्राम मुक्तापुर में स्वगणना में उत्कृष्ट कार्य होने पर सराहना भी की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी, एसडीएम मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button