धार्मिक

परसोत्तम माह के चलते श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साइखेड़ा । दादाजी धूनी वालों की नगरी साइखेड़ा में पावन पुरुषोत्तम मास में संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ जो शिवम कृष्ण दास शास्त्री जी के मुखारविंद से संपन्न हो रही है। दोपहर 4 से 7 बजे तक यह कथा अग्रवाल भवन में होगी कथा 17 मई से 23 मई तक चलेगी जिसमें केशवानंद नगर के सभी भक्तजन एवं सभी नगर वासियों के सहयोग से आयोजन हो रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button